BREAKING NEWS
एक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैलीएक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैली
Uncategorized

एम‌एमडीआर संशोधन राज्य और राष्ट्र हित में, झामुमो-कांग्रेस फैला रहे भ्रम : रघुवर दास

August 26, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार का एमएमडीआर संशोधन अधिनियम-2026 राज्य और राष्ट्र हित में है। झामुमो और कांग्रेस इसकी गलत व्याख्या कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों का विरोध राज्यहित के बजाय अवैध खनन सिंडिकेट और कथित काले धन के हितों की रक्षा के लिए है।

रघुवर दास ने कहा कि खनन क्षेत्र से होने वाले वैधानिक भुगतान का बड़ा हिस्सा राज्यों को मिलता है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार 34 स्वीकृत कोल ब्लॉकों में से केवल चार चालू करा सकी है। वहीं डीएम‌एफटी फंड की बड़ी राशि खर्च नहीं हुई है और कई योजनाएं लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है।

उन्होंने कहा कि सेस के कारण झारखंड के कोयला और लौह अयस्क की लागत बढ़ी है, जिससे मांग प्रभावित हुई है। लीगल माइनिंग को बढ़ावा देने और पारदर्शी नीलामी से राजस्व, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। रघुवर दास ने सरकार पर युवाओं और छात्रों के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए एम‌एमडीआर को लेकर आंदोलन खड़ा करने का आरोप लगाया। प्रेसवार्ता में योगेंद्र प्रताप सिंह और केके गुप्ता मौजूद थे।

← राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदीप वर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत मतदाता सूची में हर पात्र नागरिक का नाम सुरक्षित रहे : दीपिका पांडेय सिंह →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।