Uncategorized

मतदाता सूची में हर पात्र नागरिक का नाम सुरक्षित रहे : दीपिका पांडेय सिंह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

महागामा: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।

बैठक में एस‌आईआर के तहत जारी नोटिस एवं मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा हुई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि नोटिस प्राप्त लोगों को पूरी गंभीरता और तत्परता से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे और कोई व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न हो।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर आम लोगों को आवश्यक जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय स्थापित करने को कहा। बैठक में गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. याहया सिद्दीकी, महिला अध्यक्ष आरती कुमारी, महागामा प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम, बीस सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर, नगर उपाध्यक्ष नीलेश कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *