BREAKING NEWS
चैंबर चुनाव की तस्वीर साफ, 84 नामांकन वैध; 3 सितंबर तक नाम वापसी का मौकारांची में H1N1 का बढ़ता खतरा, तीन और मरीज मिले पॉजिटिव; राज्य में संख्या 11मतदाता सूची को और विश्वसनीय बनाने पर मंथन, 2-3 सितंबर को रांची में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनधनबाद सिविल कोर्ट पहुंचा जयराम महतो का मामला, अग्रिम जमानत पर सुनवाई एक सप्ताह टलीरांची पुलिस के पांच अधिकारी- कर्मियों को मिली पदोन्नति, एसएसपी ने बैज लगाकर किया सम्मानितरांची में 4-5 सितंबर को गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास, राज्यपाल करेंगे नमो दही हांडी का उद्घाटनचैंबर चुनाव की तस्वीर साफ, 84 नामांकन वैध; 3 सितंबर तक नाम वापसी का मौकारांची में H1N1 का बढ़ता खतरा, तीन और मरीज मिले पॉजिटिव; राज्य में संख्या 11मतदाता सूची को और विश्वसनीय बनाने पर मंथन, 2-3 सितंबर को रांची में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनधनबाद सिविल कोर्ट पहुंचा जयराम महतो का मामला, अग्रिम जमानत पर सुनवाई एक सप्ताह टलीरांची पुलिस के पांच अधिकारी- कर्मियों को मिली पदोन्नति, एसएसपी ने बैज लगाकर किया सम्मानितरांची में 4-5 सितंबर को गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास, राज्यपाल करेंगे नमो दही हांडी का उद्घाटन
Uncategorized

एलआईसी गोमिया शाखा में मनाया गया 70वां स्थापना दिवस

September 1, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

गोमिया (बोकारो) : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की गोमिया शाखा में मंगलवार को निगम का 70वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य प्रबंधक अरुण प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता और पॉलिसीधारक शामिल हुए।


अरुण प्रसाद ने कहा कि एलआईसी की 70 वर्षों की यात्रा करोड़ों भारतीय परिवारों के विश्वास और भरोसे की यात्रा है। निगम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक जीवन बीमा पहुंचाकर परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। बदलते समय के साथ एलआईसी ने बीमा उत्पादों और सेवाओं में भी बदलाव किए हैं। उन्होंने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान, टर्म प्लान समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ‘माई एलआईसी ऐप’ सहित डिजिटल सेवाओं से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
समारोह में शाखा के वरिष्ठतम कर्मचारी और वरिष्ठ अभिकर्ता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एकता का संदेश दिया और एलआईसी को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
विकास अधिकारी बीके मंडल ने कहा कि सात दशकों में एलआईसी ने करोड़ों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा दी है। बीमा सप्ताह के दौरान लोगों को जीवन बीमा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। मौके पर रोहित कुमार, संजीव सिंह, असित पांडेय, राकेश कुमार, मनोज जैन, रंजीत कुमार, प्रदीप यादव, पवन कुमार, किशोर कुमार, ओम प्रकाश यादव, श्रुति कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे।

← तेनुघाट में जर्जर सरकारी कार्यालयों की खुली पोल, घुटने भर पानी में काम करने को मजबूर कर्मचारी एसएमएस 2 एवं सीसीएस ने अगस्त में बनाए कई नए उत्पादन रिकॉर्ड →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।