Uncategorized

एसबीपीएस के 34 कैडेटों ने सफलतापूर्वक पूरा किया एनसीसी प्रशिक्षण शिविर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के 34 एनसीसी कैडेटों ने सेंट जेवियर्स कॉलेज में आयोजित 10 दिवसीय कम्बाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC) में सफलतापूर्वक भाग लिया। तीसरी झारखंड एनसीसी बटालियन के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व, शारीरिक दक्षता और टीम भावना का प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर के दौरान कैडेटों ने ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, निशानेबाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यक्तित्व विकास गतिविधियों में हिस्सा लिया। समापन समारोह में कैडेट अश्मिता साह, सुनम कुमारी और वात्सल कपूर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मंच संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने सभी प्रतिभागी कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *