कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित हुए प्रो. एस.पी. अग्रवाल

रांची। साईं नाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस.पी. अग्रवाल को भारतीय सेना एवं एनसीसी की अनुशंसा पर भारत सरकार द्वारा कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

मेजर जनरल रविंदर सिंह एवं ब्रिगेडियर विवेक सिंह ठाकुर ने उन्हें अशोक चक्र, स्टार बैज तथा मानद रैंक प्रदान किया। यह सम्मान शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। प्रो. अग्रवाल ने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *