Uncategorized

कागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल ने कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके आश्रितों से जुड़ी कल्याणकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में अहम पहल की है। सीसीएल मुख्यालय के मंथन सभागार में गुरुवार को सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने CPRMSE/NE 2.0 पोर्टल और Online Dependent Employment Portal का शुभारंभ किया। मौके पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

CPRMSE/NE 2.0 के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मी घर बैठे मेडिकल क्लेम व रिम्बर्समेंट के दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे और क्लेम की स्थिति भी देख सकेंगे। वहीं, डिपेंडेंट एम्प्लॉयमेंट पोर्टल से दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित रोजगार या NCWA के तहत आर्थिक मुआवजे से संबंधित आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकेंगे। दोनों पोर्टल सीसीएल के सिस्टम विभाग की इन-हाउस टीम ने विकसित किए हैं। सीएमडी ने इसे डिजिटल सेवा वितरण में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *