Uncategorized

काली पूजा पंडाल निर्माण रोकने पर विवाद, आंदोलन की चेतावनी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कांके रोड स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर परिसर में काली पूजा पंडाल निर्माण रोके जाने पर मां भवानी क्लब काली पूजा समिति ने विरोध जताया है। समिति अध्यक्ष बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि रॉक गार्डन प्रबंधन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया।

समिति के अनुसार, हेहल के अंचल अधिकारी ने स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में जमीन का सीमांकन किया। समिति का दावा है कि संबंधित भूमि मंदिर परिसर का हिस्सा है और इसके दस्तावेज उसके पास हैं।

समिति ने प्रशासन से मामले का समाधान कर पंडाल निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में बाधा जारी रहने पर स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *