
रांची: एसबीयू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा में मानवीय मूल्यों पर चर्चा हुई।
महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी बनना है। एआई के दौर में भी शिक्षक का विवेक, प्रेरणा और आत्मीयता महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।
कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने भारतीय संस्कृति को अद्वितीय बताते हुए विद्यार्थियों से सावित्रीबाई फुले, हेलेन केलर, ऐनी सुलिवन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। कुलसचिव प्रो. एसबी दंडिन और प्रो. नीलिमा पाठक ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Leave a Reply