केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम से मिले सुदेश, चोकाहातू को विश्व धरोहर बनाने आग्रह फिर


रांची। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर झारखंड के आदिवासी समाज के कल्याण, विकास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सोनाहातू प्रखंड स्थित ऐतिहासिक चोकाहातू मेगालिथ साइट को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने का आग्रह दोहराया।
सुदेश महतो ने कहा कि चोकाहातू मेगालिथ स्थल आदिवासी इतिहास, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसके संरक्षण और वैश्विक पहचान के लिए विशेष पहल आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विश्व धरोहर का दर्जा मिलने से न केवल इस ऐतिहासिक स्थल का संरक्षण मजबूत होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित होंगे तथा झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *