झारखण्ड राँची राजनीति

केंद्र सरकार के 9 वर्षों में बेरोजगारी, महँगाई व भ्रष्टाचार चरम पर : रंजन यादव

राँची(खबर_आजतक): केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के नौ साल होने पर युवा राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा मोराबादी बापू वाटिका के समक्ष धरना देकर काला दिवस के रुप में मनाया गया। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के नौ वर्षों में बेरोजगारी, महँगाई, भ्रष्टाचार और तानाशाही चरम पर पहुँच गई है। मोदी सरकार के नौ वर्षों में गलत नीतियों के कारण युवा, जवान, किसान, खिलाड़ी, महिला सभी वर्ग के लोग परेशान है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे गलत फैसलों के वजह से देश की जनता कंगाल हो गई है‌।इस दौरान मुख्य रुप से यूवा राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, डॉ अविनाश, उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, जफीर खान, शौकत अंसारी, प्रदेश राजद उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव मंतोष यादव, महासचिव क्षितिज मिश्रा, कमलेश यादव, अजय यादव, सरोज देवी, गायत्री देवी, ममता कुजूर, उर्मिला सोरेंग, विक्की यादव, धर्मेंद्र सिंह, रवि जायसवाल, सुनील यादव, अभिषेक यादव, फरहान खान, शहनाज़ खातून, जफर अंसारी, अरशद अंसारी, गुलजार अंसारी, आर्यन, दीपक यादव, गफर अंसारी, संतोष कुमार, कुणाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

खूंटी में आवश्यक बैठक, नगर निकाय चुनाव पर सरकार को घेरा

admin

समाज के सभी तबके के विकास से ही राज्य का विकास संभव : सुदेश महतो

admin

पांडरपाला में दो समुदाय के बीच झड़प में अमरेश सिंह ने की शांति सौहार्द की पहल

admin

Leave a Comment