
रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि आनंदमयी सिंह तथा विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि शिक्षक शिक्षा की धुरी हैं। उनके मार्गदर्शन के बिना ज्ञान की प्राप्ति अधूरी है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माता होने के साथ संस्कारों एवं मूल्यों के संवाहक भी हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। गणेश वंदना और ‘जग का व्यापक अंधकार निज प्रकाश से ज्योतिर्मय कर दो…’ गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्रा आराध्या ने शिक्षक दिवस की महत्ता और विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका पर विचार रखे। स्कूल बैंड के अनुभव, ऋषभ और आयुष सामंता ने गीत प्रस्तुत किया। हेड गर्ल सौम्या राज और हेड बॉय अमन कृष्णा कुमार ने प्रातःकालीन सभा का समन्वय किया, जबकि अनुष्का, गौरवी और नीलांश ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Leave a Reply