खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीसीएल में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के मानव संसाधन विकास विभाग ने सतर्कता विभाग के तत्वावधान में एमटीसी में “खनन संविदाएं” विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) अनुप हंजूरा, सीवीओ पंकज कुमार, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक तथा महाप्रबंधक (सीएमसी) राजीव हुई उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने खनन संविदाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन, संविदा प्रबंधन में जागरूकता और क्षमता संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों के 44 अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *