Uncategorized

खेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं : सुदेश महतो

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: होचर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पिनाकल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड, होचर में सोमवार को ‘रांची चैंपियंस ट्रॉफी’ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने बतौर मुख्य अतिथि टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और संघर्ष की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर देने की है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखारकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और एकता की भावना भी मजबूत करती हैं। मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, आजसू नेता और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *