BREAKING NEWS
मधुकरपुर विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठनराज्य वित्त आयोग की टीम ने बुंडू पंचायत में योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता पर दिया जोरडीएवी तेनुघाट में योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया दमअलंकरण समारोह के साथ डीपीएस बोकारो में नए छात्र परिषद सदस्यों ने संभाली कमानजेपीएससी अध्यक्ष एलबी ख्यांग्ते का इस्तीफा मंजूर, जल्द जारी होगी अधिसूचना14वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, भाजपा ने बताया युवाओं के संघर्ष की जीतमधुकरपुर विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठनराज्य वित्त आयोग की टीम ने बुंडू पंचायत में योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता पर दिया जोरडीएवी तेनुघाट में योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया दमअलंकरण समारोह के साथ डीपीएस बोकारो में नए छात्र परिषद सदस्यों ने संभाली कमानजेपीएससी अध्यक्ष एलबी ख्यांग्ते का इस्तीफा मंजूर, जल्द जारी होगी अधिसूचना14वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, भाजपा ने बताया युवाओं के संघर्ष की जीत
Uncategorized

ग्रामीण विकास को मिलेगी प्राथमिकता, रांची में खुलेगा राज्यसभा कार्यालय : परिमल नाथवानी

June 18, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची : झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने अपनी जीत के लिए भाजपा और एनडीए के सभी विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगामी कार्यकाल की सबसे बड़ी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान हो सके और विकास की गति तेज हो।


नाथवानी ने कहा कि जिस प्रकार हाल के चुनावों में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, उसी प्रकार का राजनीतिक माहौल अब झारखंड में भी बनता दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा राज्य में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।


नवनिर्वाचित सांसद ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही राजधानी रांची में राज्यसभा कार्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय का उद्देश्य झारखंड के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना है, जहां से उनकी समस्याओं और विकास संबंधी प्रस्तावों का समाधान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई मामलों में लोगों और जनप्रतिनिधियों को दिल्ली जाना पड़ता है, लेकिन रांची में कार्यालय खुलने के बाद विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से संबंधित मामलों का समन्वय स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
नाथवानी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि झारखंड के विकास से जुड़े प्रस्तावों, जनसमस्याओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित हो। उन्होंने विश्वास जताया कि रांची में राज्यसभा कार्यालय खुलने से जनता, जनप्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच संवाद एवं समन्वय और अधिक मजबूत होगा।

← कांग्रेस प्रभारी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, गठबंधन को कमजोर करेगा : राजद मुख्यमंत्री से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।