झारखण्ड

घाटशिला उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी की रणनीतिक बैठक, एनडीए संग तालमेल पर जोर

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के नेताओं के साथ उपचुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।


सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी घाटशिला उपचुनाव में एनडीए के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ेगी। प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति पर अंतिम निर्णय एनडीए की संयुक्त बैठक में तय किए जाएंगे। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सदस्य सुखलाल हेंब्रम, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रवक्ता अप्पू तिवारी, सचिव हरीश कुमार सिंह और मीडिया संयोजक परवाज़ खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सामाजिक अंकेक्षण के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

admin

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

admin

छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर में संजय सेठ ने महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा की संयुक्त सम्मेलन में लिया भाग

admin

Leave a Comment