Uncategorized

छात्र आंदोलन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी, जेपीएससी – जेएस‌एससी मामलों की सीबीआई जांच की उठाई मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन किया। छात्रों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएस‌एससी भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए तथा विवादित परीक्षाओं को रद्द किया जाना चाहिए।

मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में केवल पेपर लीक नहीं, बल्कि नौकरियां बेचने का खेल हुआ है। उन्होंने जीपीएससी, जेएससीसी, सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती सहित कई परीक्षाओं में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों की सभी भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पैसे देकर नौकरी पाने वाले भविष्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। भाजपा इन मुद्दों को विधानसभा में उठाएगी और छात्रों के साथ सड़क से सदन तक खड़ी रहेगी। साथ ही उन्होंने जेपीएससी और जेएस‌एससी के जिम्मेदार अधिकारियों को हटाकर दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *