Uncategorized

तिलाटांड की अनाथ बच्चियों से मिले विधायक चंद्रदेव महतो, दी आर्थिक सहायता और भरोसा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


धनबाद : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के मुकुन्दा पंचायत अंतर्गत तिलाटांड गांव में माता-पिता के निधन के बाद अनाथ हुई तीन मासूम बच्चियों से मिलने विधायक चंद्रदेव महतो पहुंचे। उन्होंने बच्चियों और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की।
जानकारी के अनुसार, बच्चियों के पिता स्वर्गीय इंद्रजीत मोदक का निधन तीन वर्ष पहले हो गया था। इसके बाद उनकी मां गीता देवी ही परिवार का सहारा थीं, लेकिन पांच दिन पूर्व बीमारी के कारण उनका भी निधन हो गया। इससे तीनों बच्चियां पूरी तरह अनाथ हो गईं।
विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि बच्चियां खुद को अकेला न समझें। उनके पालन-पोषण, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने परिवार को हर स्तर पर सहायता का भरोसा भी दिलाया।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, सूरजीत चंद्रा, रघुनंदन सिंह, जलधर मोदक, बादल रवानी, काशीनाथ मोदक, आशीष मोदक, विपदतारन मोदक सहित कई ग्रामीण और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *