Uncategorized

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों में जुटी भाजपा, समीर उरांव को संयोजक की जिम्मेदारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए भाजपा झारखंड प्रदेश ने प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित समिति में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन और मधु कोड़ा समेत पांच नेताओं को संरक्षक बनाया गया है।

समीर उरांव को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि मनोज सिंह और सुनील सोरेन सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे। समिति में सन्नी टोप्पो, शिवशंकर उरांव, रामकुमार पाहन, रोशनी खलखो, अनीता मुर्मू, भूषण पाट पिंगुवा, संजय सरदार, हरकृष्णा सिंह खेरवार, अशोक बड़ाईक, कोचे मुंडा और बबलू भगत को सदस्य बनाया गया है।

भाजपा के अनुसार, समिति जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करने और जनभागीदारी बढ़ाने का काम करेगी। पार्टी का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और वीर महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *