Uncategorized

जन उपयोगी प्रजातियों एवं ज्यामितीय वृक्षारोपण को दें प्राथमिकता : संजीव कुमार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वन भवन के विवेकानन्द सभागार में प्रधान मुख्य वन संरक्षक झारखंड संजीव कुमार की अध्यक्षता में मासिक विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने सभी वन अधिकारियों को मानसून वृक्षारोपण अभियान के दौरान जन उपयोगी प्रजातियों के पौधारोपण एवं ज्यामितीय वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और समाज के गणमान्य लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में वृक्षारोपण, क्षतिपूरक वनरोपण, वन भूमि प्रबंधन, मानव-वन्यजीव संघर्ष, वन अपराध, अवैध कटाई, अतिक्रमण, न्यायालयीन मामलों तथा ऑडिट संबंधी विषयों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने वन्यजीवों से प्रभावित लोगों को त्वरित एवं पारदर्शी मुआवजा भुगतान, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य के सभी वरिष्ठ वन अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *