BREAKING NEWS
जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में डीपीएस बोकारो का जलवा, सीनियर कैटेगरी में एआई प्रोजेक्ट ‘इंफ्रैक्टो’ बना विजेताएफसीएस युवा रांची की ‘नगर यात्रा 4.0’ का समापनबिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ानें घटाना यात्रियों के हित में नहीं : चैम्बरमनिका प्रमुख प्रतिमा देवी ने थामा कांग्रेस का दामन, संगठन को मिलेगी मजबूती : के. राजूसरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो और साकची में स्वतःस्फूर्त बंदभय और अराजकता के माहौल में निवेश की बात बेमानी : रविनाथ किशोरजिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में डीपीएस बोकारो का जलवा, सीनियर कैटेगरी में एआई प्रोजेक्ट ‘इंफ्रैक्टो’ बना विजेताएफसीएस युवा रांची की ‘नगर यात्रा 4.0’ का समापनबिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ानें घटाना यात्रियों के हित में नहीं : चैम्बरमनिका प्रमुख प्रतिमा देवी ने थामा कांग्रेस का दामन, संगठन को मिलेगी मजबूती : के. राजूसरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो और साकची में स्वतःस्फूर्त बंदभय और अराजकता के माहौल में निवेश की बात बेमानी : रविनाथ किशोर
Uncategorized

जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में डीपीएस बोकारो का जलवा, सीनियर कैटेगरी में एआई प्रोजेक्ट ‘इंफ्रैक्टो’ बना विजेता

July 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक ) : विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में एक बार फिर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के छात्रों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। साइंस फॉर सोसाइटी और विज्ञान जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में डीपीएस बोकारो के छात्रों ने अपनी कल्पनाशक्ति और तकनीकी कौशल से सबको चकित कर दिया। स्कूल के होनहारों ने सीनियर कैटेगरी में पहला स्थान हासिल करने के साथ-साथ जूनियर कैटेगरी और सांत्वना पुरस्कारों पर भी कब्ज़ा जमाया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की प्रतिभागी कुल 30 टीमों ने तीन अलग-अलग विषयवस्तुओं पर अपने प्रदर्श प्रस्तुत किए। इनमें समाजहित में कृत्रिम बुद्धिमता के नवोन्मेषी उपयोग विषयवस्तु पर आधारित प्रतियोगिता की सीनियर कैटगरी में विद्यालय की टीम प्रथम रही। 12वीं के छात्र प्रियम हरनंदका और अनिकेत सिंह द्वारा विकसित प्रोजेक्ट इंफ्रैक्टो को विजेता घोषित किया गया। यह स्वायत्त एआई सिस्टम सड़कों या इंफ्रास्ट्रक्चर में आने वाली दरारों को खुद ब खुद डिटेक्ट कर सकता है, जो भविष्य में हादसों को रोकने में मील का पत्थर साबित होगा।

इधर, जूनियर कैटेगरी में भी स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों ने कमाल किया। कक्षा 9वीं के सरित चक्रवर्ती और लक्ष्य रंजन के मल्टीटास्किंग ह्यूमनॉइड रोबोट नोवासेपियन ने अपनी बहुमुखी क्षमताओं से जजों को प्रभावित करते हुए द्वितीय उपविजेता का पुरस्कार जीता। नोवासेपियन- मल्टीटास्किंग रोबोट न केवल घर के कामों में हाथ बंटा सकता है, बल्कि अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों की मदद करने में भी सक्षम है। इसी प्रकार, पर्यावरण संरक्षण और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की थीम पर आधारित प्रोजेक्ट टेरानोवा के लिए जूनियर कैटेगरी से 9वीं के विद्यार्थी श्रेष्ठा चतुर्वेदी और प्रतीक वर्मा तथा फसलों की बीमारी का पता लगाने वाले प्रोजेक्ट एग्रोशील्ड एआई के लिए श्रय कश्यप और यश राज ने सांत्वना पुरस्कार जीता।

प्राचार्य डॉ. गंगवार ने दी बधाई, कहा- वैज्ञानिक नवाचार को प्रोत्साहन जरूरी
अपने विद्यालय के छात्रों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने कहा कि आज के छात्र सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और पर्यावरण संरक्षण जैसे वैश्विक मुद्दों पर व्यावहारिक समाधान ढूंढ रहे हैं। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के इनोवेटिव माहौल का परिणाम है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक है और डीपीएस बोकारो इस दिशा में कटिबद्ध है। विद्यालय अपने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल को निखारने का हर अवसर प्रदान करता रहा है। प्राचार्य ने उक्त विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके गाइड टीचर डॉ. ओबैदुल्लाह अंसारी को बधाई देते हुए इसी प्रकार विद्यालय को गौरवान्वित करते रहने का संदेश दिया।

← एफसीएस युवा रांची की ‘नगर यात्रा 4.0’ का समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।