झारखण्ड बोकारो

जिले के 1560 स्कूलों में हुआ वोटिंग पर पीटीएम का आयोजन

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देश पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन (स्वीप कोषांग) द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले के 796 गांवों में 14,700 समूह से जुड़े लगभग 1,51,732 स्वयं सहायता समूह की दीदीओं ने वोटिंग पर मीटिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, जिले के 1560 विद्यालयों में भी वोटिंग पर पीटीएम (पैरेंट्स-टीचर मीटिंग)* का आयोजन किया गया। जहां विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लगभग 92,000 अभिभावकों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। एक ही साथ मतदाता जागरूकता को लेकर इस तरह के व्यापक आयोजन के पीछे का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगामी 25 मई को होने वाले मतदान दिवस के प्रति जागरूक करना है। साथ ही छुटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ना है। ताकि चुनाव का पर्व,देश का गर्व में कोई भी अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहें। जिला प्रशासन कोई मतदाता छूटे नहीं… को लक्ष्य बनाकर काम कर रही है। वोटिंग पर मीटिंग एवं वोटिंग पर पीटीएम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने आगामी 25 मई 2024 मतदान दिवस को… वोट डालने जाना है,अपना फर्ज निभाना है… के नारे को एक सुर में बुलंद किया।

कार्यक्रम को लेकर सभी प्रखंडों में स्वीप को प्रभारी पदाधिकारियों को टैग किया गया था। जिनके देख – रेख में इस आयोजन को सफल बनाया गया। सहायक नगर आयुक्त को चास प्रखंड, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को नावाडीह प्रखंड,जिला नियोजन पदाधिकारी को चंद्रपुरा प्रखंड,जिला खेल पदाधिकारी को जरीडीह प्रखंड, श्रम अधीक्षक को पेटरवार प्रखंड,जिला कल्याण पदाधिकारी को कसमार प्रखंड, जिला शिक्षा पदाधिकारी को बेरमो प्रखंड, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य वि. को गोमिया प्रखंड एवं जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को चंदनकियारी प्रखंड से टैग किया गया था। सभी संबंधित पदाधिकारियों ने अपने – अपने आवंटित प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।


स्वीप के नोडल पदाधिकारी श्री प्रभाष दत्ता चंदनकियारी प्रखंड में आयोजित वोटिंग पर मीटिंग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में महिला समूह के दीदीओं व अन्य ग्रामीणों से चुनाव का पर्व,देश का गर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों/मतदाताओं की सहूलियत आदि के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि,सभी मतदान केन्द्रों पर शेड, शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं दिव्यांग जनों के लिए रैम्प, ट्राइ साइकिल/वोलेंटियर की व्यवस्था है। वृद्ध जनों के लिए वोलेंटियर्स के साथ टोटो (आटो) की व्यवस्था है। मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए अलग कतार एवं मतदान में प्राथमिकता की सुविधा एवं शहरी मतदान केन्द्रों में शेड, कुर्सी एवं पार्किंग की व्यवस्था होगी। मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर हेल्प लाइन एप, सी-विजिल एप मतदान से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु हेल्पलाईन नं. 1950 है। मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर वैकल्पिक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, बैंक डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, ड्राईविंग लाईसेंस, पेनकार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, राज्य सरकार, केन्द्र सरकार एवं लोक उपकरण पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों के द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र दिखाकर भी मतदान किया जा सकता है। छूटे हुए मतदाता/किशोर- किशोरी दिनांक – 26.04.2024 तक फॉर्म-6 में अपना नाम जोड़वा सकते है। मौके पर उपस्थित बीएलओ द्वारा फार्म छह का वितरण भी किया गया।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन यथा किसी भी धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा,चर्च इत्यादि एवं बिना गृह स्वामी के स्वीकृति के चुनाव प्रचार सामग्री लगाना/दिवार लेखन पर सी-विजिल एप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।
मतदान की तिथि को किसी समूह/व्यक्ति द्वारा मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन जैसे शराब या अन्य नसीले पदार्थ, पैसा, उपहार इत्यादि वितरण की सूचना या डराने, धमकाने एवं शस्त्र के प्रदर्शन की सूचना उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को या जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नं0-8986660333, 06542-223705 पर दिया जा सकता है। मतदान दिवस पेड लिव (Paid Leave) होता है। अपने परिवार के सदस्यों एवं आस -पास के लोगों को इसकी जानकारी दें। मतदान अवश्यक करें, स्वयं मतदान करें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मौके पर जेएसएलपीएस डीपीएम श्री प्रकाश रंजन समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वनभोज एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम हर्सोल्लास सम्पन्न

admin

Rajkumar Mahto of GGPS Chas Becomes IPS Officer, Secures 557th Rank in UPSC

admin

फिरदौस नगर मे नवीन जयसवाल द्वारा पीसीसी पथ व नाली का किया गया शिलान्यास

admin

Leave a Comment