Uncategorized

जीडी गोयनका स्कूल में ‘शहीदों का नमन’ कार्यक्रम, कारगिल वीरों को दी श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जीडी गोयनका स्कूल, रांची में कारगिल विजय दिवस की स्मृति में “शहीदों का नमन” विषय पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर प्रदीप सेन गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल अमोश और कैप्टन स्वस्तिश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विद्यालय के चेयरमैन मदन सिंह, वाइस चेयरमैन अमन सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार एवं हेड मिस्ट्रेस रुमा सेन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। शहीदों को पुष्पांजलि और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य-नाटिका और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कारगिल वीरों के बलिदान को याद किया।

ब्रिगेडियर सेन गुप्ता ने विद्यार्थियों से राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने और शिक्षकों की भूमिका को सर्वोपरि बताया। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *