Uncategorized

विश्व स्तनपान सप्ताह: छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने का संदेश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची, 1 अगस्त: विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर सदर अस्पताल, रांची में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) नवजात के लिए प्राकृतिक टीके की तरह कार्य करता है और जन्म के छह माह तक केवल स्तनपान कराया जाना चाहिए।

निदेशक स्वास्थ्य डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि समय पर स्तनपान से नवजात मृत्यु दर में कमी आती है और शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्तनपान की सही विधि, मातृ पोषण और शिशु स्वास्थ्य पर जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता और जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम है—”सतत जीवन के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और मजबूत बनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *