Uncategorized

कोल इंडिया ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बढ़ाई सुविधाएं, पेंशन व स्वास्थ्य सेवाएं हुईं मजबूत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपने 4.5 लाख से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिकायत निवारण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई नई पहल लागू की हैं।

कोल माइंस पेंशन योजना के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दी गई है, जिससे करीब 40 हजार पेंशनभोगियों को लाभ मिला है। सी-केयर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेंशन प्रक्रिया का डिजिटलीकरण होने से दावों के निपटान का समय 30 दिनों से घटकर 10 दिन रह गया है।

कंट्रीब्यूट पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम योजना के तहत 1.13 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देशभर के 532 सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में पीएफ वितरण 19.5 प्रतिशत और पेंशन वितरण 22.9 प्रतिशत बढ़ा, जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति सीआईएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *