Uncategorized

सीसीएल में कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न, 26 कर्मचारियों को मिला प्रमाण-पत्र

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, दरभंगा हाउस में सामान्य सहायक कर्मचारियों के लिए आयोजित एक सप्ताह का कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में विभिन्न क्षेत्रों से आए 26 कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, ई-ऑफिस, हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग तथा अन्य

डिजिटल अनुप्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में सीसी एंड पीआर विभाग के महाप्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता और मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक एम.एफ. हक ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल दक्षता कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ संगठन को भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *