Uncategorized

‘परंपरा’ मेले में उमड़ी भीड़, महिला उद्यमियों को मिला प्रोत्साहन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित चार दिवसीय “परंपरा” कला एवं विरासत मेले के तीसरे दिन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मेले का उद्घाटन कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

दोनों अतिथियों ने 90 से अधिक स्टॉलों का भ्रमण कर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा और अन्य स्वदेशी उत्पादों का अवलोकन किया। संजय सेठ ने कहा कि मारवाड़ी समाज ने सेवा और सामाजिक कार्यों में आदर्श स्थापित किया है,

जबकि राधाकृष्ण किशोर ने समाज की एकता और परंपराओं की सराहना की। मेले में शिव तांडव नृत्यनाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने और स्थानीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *