जुलाई माह के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का नया उड़ान कार्यक्रम जारी

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने 1 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए उड़ानों का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार राजधानी रांची से देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए प्रतिदिन लगभग 23 उड़ानों का संचालन होगा।

उड़ान कार्यक्रम में इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। रांची से दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, भुवनेश्वर और पटना जैसे शहरों के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध रहेंगी।

नई समय-सारिणी के अनुसार दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सर्वाधिक उड़ानों का संचालन होगा, जबकि कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद के लिए भी प्रतिदिन कई सेवाएं संचालित की जाएंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान के समय की पुष्टि करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *