
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेपीएससी-जेएसएससी मामले पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार को अपनी गंभीरता साबित करने के लिए “सीना चीरकर” दिखाने की जरूरत नहीं, बल्कि आंदोलनरत छात्रों की मांगें पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 11 दिनों से छात्र शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले सकी है।

बड़ाईक ने मांग की कि वर्ष 2019 के बाद हुई जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल समेत सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्रवाई हो और 14वीं जेपीएससी मामले में जिम्मेदार लोगों पर सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही, उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी दोहराई।
Leave a Reply