जेपीएससी पीटी परिणाम पर आजसू ने उठाए सवाल, कटऑफ जारी करने की मांग

रांची: आजसू पार्टी ने 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठाते हुए आयोग से कोटिवार कटऑफ जारी करने और परिणाम की वैधानिकता स्पष्ट करने की मांग की है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक लंबोदर महतो तथा महासचिव संजय मेहता ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि आयोग की कार्यशैली पारदर्शी नहीं है और परिणाम को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

आजसू नेताओं ने दावा किया कि 50 अनारक्षित सीटों के लिए पीटी उत्तीर्ण 1122 अभ्यर्थियों में 418 अभ्यर्थी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं, जिस पर आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पार्टी ने मेन्स परीक्षा पर फिलहाल रोक लगाने, कोटिवार कटऑफ और उत्तर कुंजी सार्वजनिक करने तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। आजसू ने चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *