जेसीआई रांची ने आयोजित किया “स्पीक टू लीड” प्रशिक्षण कार्यक्रम

रांची: जेसीआई रांची ने नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए “स्पीक टू लीड” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों को स्टेज फियर दूर करने, पब्लिक स्पीकिंग, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी संवाद कौशल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य प्रशिक्षक जेसी सीए अभिषेक केडिया और जेसी सीए निखिल अग्रवाल ने व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। छात्रों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करने की मांग की।

कार्यक्रम में जेसीआई रांची के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, आदित्य जालान, ऋषभ अग्रवाल, अभिनव अनूप गर्ग और आद्यंत टांटिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *