BREAKING NEWS
डीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चाडीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चा
Uncategorized

झारखंड के कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलना गौरव की बात : सुदेश महतो

August 14, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: झारखंड की लोक कला और संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने बधाई दी है।

उन्होंने बुंडू क्षेत्र की लोक कलाकार बूटन देवी और सोमारी देवी को लोक नृत्य तथा सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ मुखौटा शिल्पकार गुरु सुशांत कुमार महापात्र को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। तीनों कलाकारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित किया गया।

सुदेश महतो ने कहा कि इन कलाकारों ने अपनी कला और वर्षों की साधना से झारखंड की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। यह सम्मान केवल कलाकारों का नहीं, बल्कि झारखंड की मिट्टी और लोक संस्कृति का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि लोक नृत्य, छऊ और पारंपरिक कला राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। कलाकारों की उपलब्धियां युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं।

← भूमि संरक्षण योजनाओं में तेजी लाएं, पांच वर्षों का डाटा वेबसाइट पर करें अपलोड : शिल्पी नेहा तिर्की खनिज अधिकार कमजोर करना झारखंड के हितों पर प्रहार : शिल्पी नेहा तिर्की →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।