झारखण्ड बोकारो राजनीति

झारखंड में इंडिया गठबंधन इतना हताश है कि सभी सीटों पर उम्मीदवार भी घोषित नहीं कर पा रहा है : अमर बाउरी

बोकारो (ख़बर आजतक) : 2014 से केंद्र में रही भाजपा की सरकार ने भारत में विकास का रोडमैप दिया है. धारा 370 व 35 ए व राम मंदिर का वादा पूरा किया. ये बाते झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बोकारो में पत्रकार वार्ता में कहा.. श्री बाउरी ने कहा की इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भारत विश्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है. भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जहां सभी दल चुनाव के पहले घोषणा पत्र जारी करते हैं, वहीं भाजपा संकल्प के साथ उतरती है. संकल्प देश व देशवासियों के चहुंमुखी विकास का होता है. सुशासन मोदी सरकार की गांरटी है.

उन्होंने कहा कि विरासत से लेकर विकास, भ्रष्टाचार पर नकेल समेत कई गारंटी संकल्प पत्र में दी गयी है. मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी हैअमर कुमार बाउरी ने कहा कि संकल्प पत्र ना सिर्फ आगामी साल में की जानेवाली कार्ययोजना है, बल्कि 2014-2024 तक के काम का हिसाब भी इसमें दिया गया है. बीजेपी ने विरासत पर भी फोकस किया है. संकल्प पत्र में कहा गया है कि भारत की संस्कृति के प्रदर्शन और योग, आयुर्वेद, भारतीय भाषाओं, शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण देने के लिए विश्व स्तर में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र बनेगा. सभी प्रमुख देशों में प्रमाणित पाठ्यक्रम के लिए योग व आयुर्वेद संस्थाओं को सुविधा दी जायेगी.

भारत से अवैध रूप से ले जायी गयी भारतीय मूर्ति व कलाकृति को वापस भारत लाया जायेगा. विश्व की सबसे पुरानी भाषा तमिल को बढ़ावा मिलेगा.
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि संकल्प पत्र में गरीब कल्याण व उत्थान की बात कही गयी है. क्वांटिटी व क्वालिटी पर फोकस किया गया है. 2029 तक मुफ्त अनाज का वितरण जारी रहेगा. गरीब, महिला, मिडिल क्लास फैमिली को आर्थिक ताकत बनाने की दिशा की गारंटी मिलेगी. आयुष्मान योजना में 70 साल से अधिक के हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जायेगा. 03 करोड़ घर बनाने की बात कही गयी है. टूरिज्म सेक्टर को मजबूती देने की दिशा में काम होगा. भारत को विश्व का इकॉनोमी सेंटर बनाने की गारंटी संकल्प पत्र में दी गयी है.
कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन इतना हताश है कि सभी सीटों पर उम्मीदवार भी घोषित नहीं कर पा रहा है. सरयू राय के मसले पर उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता सर्वमान्य है, कोई भी चुनाव लड़ सकता है. धनबाद प्रत्याशी पर दर्ज मुकदमे पर उन्होंने कहा कि मजदूर संघर्ष के दौरान प्रबंधन केस दायर करता ही है. इस बीच मनोज सिंह, उमाशंकर सिंह, सुनील सिंह, राजू साहू, मिथलेश पाल सिंह एवं अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ! इस मौके पर धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी श्री ढुल्लू महतो भी उपस्थित रहे…

मौके पर जिलाध्यक्ष जयदेव राय, बोकारो विस के सह संयोजक वीरभद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राय, जिला मीडिया प्रभारी विनय आनंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित, सचिन सिंह, मनोज सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

Related posts

झारखंड दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड ने मनाया विश्व दुग्ध दिवस

admin

हुंडरू जलप्रपात: मगतू मारादह में डूब रहे तीन स्कूली बच्चों को पर्यटनकर्मियों ने बचाया

admin

DPS Bokaro student shines in UPSC CSE(2022), Shubham secures All India Rank 41

admin

Leave a Comment