झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं और मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मानसून कभी भी राज्य में प्रवेश कर सकता है। इस बीच शनिवार के लिए 12 जिलों में बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में सर्वाधिक 92.2 मिमी और रांची में 40.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम रांची में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *