
रांची/कर्नाटक: झारखंड में पर्यटन स्थलों और पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन, प्रबंधन एवं रखरखाव को लेकर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में अध्ययन दल ने कर्नाटक का भ्रमण किया। दल ने कर्नाटक के सफल पर्यटन एवं वन परिसंपत्ति प्रबंधन मॉडल का अध्ययन किया। इस दौरान कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांड्रे और पर्यटन मंत्री के.जे. जॉर्ज के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।
अध्ययन दल ने जंगल लॉज एंड रिसोर्ट्स की कार्यप्रणाली, मानव संसाधन, प्रोक्योरमेंट, सेवा गुणवत्ता और विभागीय समन्वय की व्यवस्था की जानकारी ली। झारखंड के पर्यटन स्थलों पर स्थित रिसॉर्ट्स के पेशेवर संचालन के लिए जंगल लॉज एंड रिसोर्ट्स को ज्ञान भागीदार बनाने तथा संभावित एमओयू पर भी चर्चा हुई। वहीं, मानव-हाथी संघर्ष से निपटने के लिए कर्नाटक से छह प्रशिक्षित कुमकी हाथी उपलब्ध कराने के झारखंड के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बनी। दोनों राज्यों के बीच आगे कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
Leave a Reply