BREAKING NEWS
छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगतछात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडीछात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरीएम‌एमडीआर बिल पर सियासी संग्राम तेज, आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशानाभूमि निबंधन में अड़चन पर चैंबर सख्त, एनजीडीआरएस पोर्टल दुरुस्त करने की मांग25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं को छल रही सरकार : सुदेश महतोछात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगतछात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडीछात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरीएम‌एमडीआर बिल पर सियासी संग्राम तेज, आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशानाभूमि निबंधन में अड़चन पर चैंबर सख्त, एनजीडीआरएस पोर्टल दुरुस्त करने की मांग25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं को छल रही सरकार : सुदेश महतो
Uncategorized

झारखंड विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, परिमल नथवाणी का नामांकन रद्द करने की मांग पर धरना

June 10, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर बुधवार को उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस ने निर्दलीय एवं बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन को रद्द करने की मांग करते हुए चुनावी प्रक्रिया में नियमों के पालन पर जोर दिया।

जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान परिमल नथवाणी के दस्तावेजों में नाम को लेकर तकनीकी विसंगति सामने आई। कुछ आधिकारिक दस्तावेजों में उनका नाम “परिमल नथवाणी” दर्ज है, जबकि अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में “नथवाणी परिमल” लिखा हुआ पाया गया। इस अंतर को गंभीर मानते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने आपत्ति दर्ज की और फिलहाल उनके नामांकन को होल्ड पर रख दिया है।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा के बाहर धरना देते हुए आरोप लगाया कि चुनावी नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि जब तक इस विसंगति का संतोषजनक समाधान नहीं होता या नामांकन रद्द नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।

वहीं, निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, अब परिमल नथवाणी या उनके प्रतिनिधियों को इस तकनीकी त्रुटि के संबंध में स्पष्टीकरण और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। सभी पक्षों की दलीलें और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद ही उनके नामांकन की वैधता पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल, इस मामले ने झारखंड की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और सभी की नजरें निर्वाचन अधिकारी के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।

← मोदी के नाम सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, झारखंड में जश्न कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने की कोशिश कर रही : आदित्य साहू →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।