BREAKING NEWS
अमर बाउरी की सम्राट चौधरी से मुलाकात, झारखंड-बिहार के मुद्दों पर चर्चामहिला T20I में मंधाना का नया कीर्तिमान, सुजी बेट्स को पीछे छोड़ाचंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी घोषित, रमेश सिंह पुनः अध्यक्ष बनेंट्रांसपोर्ट नगर जल्द चालू हो, तीन पहिया मालवाहकों को मिले प्रवेश : चैम्बरएक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरअमर बाउरी की सम्राट चौधरी से मुलाकात, झारखंड-बिहार के मुद्दों पर चर्चामहिला T20I में मंधाना का नया कीर्तिमान, सुजी बेट्स को पीछे छोड़ाचंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी घोषित, रमेश सिंह पुनः अध्यक्ष बनेंट्रांसपोर्ट नगर जल्द चालू हो, तीन पहिया मालवाहकों को मिले प्रवेश : चैम्बरएक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर
Uncategorized

डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग में राज्यस्तरीय योग एवं एरोबिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन

August 24, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 2 min read

स्वांग (बोकारो) : डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग, सीसीएल में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय योग एवं एरोबिक्स प्रतियोगिता-2026 का उत्साह, उमंग और गर्मजोशी के साथ भव्य समापन हुआ। शनिवार से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने योग एवं एरोबिक्स में अपनी प्रतिभा, अनुशासन, लय, संतुलन और शारीरिक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में स्वांग पीओ श्री त्रिवेदी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ श्री एसके मिश्रा (प्राचार्य, डीएवी कपिलदेव) श्रीमती अनुराधा सिंह (प्राचार्या, डीएवी सेक्टर 2C),श्री मनीष जी (प्राचार्य, डीएवी बहरागोड़ा सह पर्यवेक्षक, एरोबिक्स) तथा श्री मनीष सिन्हा (प्राचार्य, डीएवी सरिया) उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्य अतिथि श्री त्रिवेदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की एक महत्वपूर्ण पाठशाला है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए प्रतिभा के साथ धैर्य, मेहनत और आत्मविश्वास भी आवश्यक हैं तथा आज का यह मंच बच्चों को भविष्य में बड़े लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देगा।

विद्यालय के प्राचार्य श्री एके मिश्रा जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में एक अच्छा अभिभावक और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी केवल अपने प्रदर्शन से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और संस्कारों से भी समाज के लिए उदाहरण बनते हैं। जीवन में आगे बढ़ते हुए माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना तथा आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने खिलाड़ियों से सफलता के साथ विनम्रता और जिम्मेदारी को अपनाने का संदेश दिया।

डीएवी स्वांग का शानदार प्रदर्शन

मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। एरोबिक्स में अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में मनीषा डे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।अंडर-19 गर्ल्स टीम ने रजत पदक जीता, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में ईशा कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 बॉयज़ वर्ग में अंकित राज ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 गर्ल्स टीम ने स्वर्ण पदक जीता तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में रीया कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

योग प्रतियोगिता में भी डीएवी सावांग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-17 गर्ल्स टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में आराध्या राज ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-19 गर्ल्स टीम ने स्वर्ण पदक जीता तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में मन्नत आर्य ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों के इस उम्दा प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर पदक हासिल कर यह सिद्ध किया कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त की जा सकती हैं।
अन्य विद्यालयों का भी शानदार प्रदर्शन
एरोबिक्स के अंडर-14 बॉयज़ वर्ग में डीएवी कपिलदेव ने स्वर्ण पदक, डीएवी भंडारकोला ने रजत पदक तथा डीएवी कैनरी हिल, हजारीबाग ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

योग प्रतियोगिता में अंडर-19 बॉयज़ वर्ग में अंशुल, डीएवी बिष्टुपुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में डीएवी बिष्टुपुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बॉयज़ वर्ग में डीएवी कुसुंडा,अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में डीएवी भंडारकोला,अंडर-14 बॉयज़ वर्ग में चाईबासा तथा अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में डीएवी खलारी ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

समापन अवसर पर प्राचार्य श्री ए. के. मिश्रा जी ने प्रेरणादायी शब्दों में कहा कि—

पदक जीतना उपलब्धि है, लेकिन अच्छे संस्कारों और खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ना सबसे बड़ी जीत है। लक्ष्य चाहे जितना बड़ा हो, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से उसे प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री पी. के. स्वाइन एवं श्रीमती अनिता जी ने मंच संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन एवं सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

अंत में पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना के बीच ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ राज्यस्तरीय योग एवं एरोबिक्स प्रतियोगिता-2026 का औपचारिक समापन हुआ। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों से आए सभी प्रतिभागी अपने साथ यादगार अनुभव और नई प्रेरणा लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

← यात्री की तबीयत बिगड़ी, विमान में दी ऑक्सीजन; बेंगलुरु फ्लाइट 4 घंटे लेट सावन के अंतिम सोमवार को झारखंड धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।