Uncategorized

सावन के अंतिम सोमवार को झारखंड धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


तेनुघाट : सावन के अंतिम सोमवार को तेनुघाट, घरवाटांड़, सरहचिया समेत आसपास के क्षेत्रों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए झारखंड धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पहाड़ी शिव मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मंदिर के पुजारी राजीव कुमार पांडेय ने पहाड़ी शिव मंदिर की धार्मिक और ऐतिहासिक विशेषताओं की जानकारी श्रद्धालुओं को दी।
सावन के अंतिम सोमवार पर तेनुघाट और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह शिवमय नजर आया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *