Uncategorized

डीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: डीपीएस, रांची में गुरुवार को को विवेकानंद ऑडिटोरियम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की इनवेस्टीचर सेरेमनी आयोजित हुई। प्राचार्या डॉ. जया चौहान के नेतृत्व में पहली बार कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को डिप्टी पदाधिकारी एवं वाइस हाउस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह में कर्नल सुदीप सिन्हा, एओ, 3 झारखंड बटालियन एनसीसी, कमांडेंट सीआरपीएफ रवि शंकर मिश्रा तथा आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त छात्र नेताओं को बैज एवं सैश प्रदान कर बधाई दी। ओम कुमार को डिप्टी हेड बॉय और अंतरा बनर्जी को डिप्टी हेड गर्ल की जिम्मेदारी मिली। छात्र परिषद ने विद्यालय के मूल्यों, अनुशासन और गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।

प्राचार्या डॉ जया चौहान ने कहा कि नेतृत्व केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। सीआरपीएफ कमांडेंट रवि शंकर मिश्रा ने ईमानदारी, अनुशासन, करुणा और टीम भावना को प्रभावी नेतृत्व का आधार बताया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *