डीपीएस रांची में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रांची: डीपीएस रांची में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने योग, प्राणायाम, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लिया।

कक्षा II से VIII तक के विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि योग आत्मानुशासन, सजगता और संतुलित जीवन का आधार है तथा विद्यार्थियों को इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *