
रांची: डीपीएस रांची में शिक्षक दिवस समारोह गरिमापूर्ण माहौल और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. जया चौहान के अभिनंदन एवं पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्या ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षकों को राष्ट्र के सच्चे निर्माता बताया।

उन्होंने कहा कि शिक्षण केवल नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। समारोह में शिक्षकों ने संगीत, नृत्य, प्रश्नोत्तरी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘तब और अब’ विषय पर प्रस्तुत हास्यपूर्ण रील ने बदलती शिक्षण शैली और चुनौतियों को रोचक ढंग से सामने रखा। विश्व कला दिवस चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता शिक्षकों तथा खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। पूर्व विद्यार्थियों के भावपूर्ण वीडियो संदेश ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह ने डीपीएस परिवार में नई ऊर्जा, गौरव और आत्मीयता का संचार किया।
Leave a Reply