
डुमरिया: सुदूर ग्रामीण क्षेत्र डुमरिया में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र के लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे थे। सरकार ने संकल्प के साथ महज डेढ़ वर्ष के भीतर इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा कर जनता को सौंपा है।
डॉ. अंसारी ने कहा कि यह केवल भवन नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के बेहतर इलाज, स्वास्थ्य और भविष्य की उम्मीद है। केंद्र के शुरू होने से डुमरिया एवं आसपास के ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।
उन्होंने स्थानीय विधायक संजीव सरदार के प्रयासों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में सांसद विद्युत चरण महतो, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू समेत विभागीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जहां जरूरत होगी, वहां विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
Leave a Reply