BREAKING NEWS
2 अगस्त को रांची में 51 दंपतियों के साथ होगा सामूहिक रुद्राभिषेककैंब्रियन के छात्र दिव्य प्रकाश को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग का ‘हॉल ऑफ फेम’ सम्मानमेहरमा में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का शुभारंभतकनीकी खराबी के कारण रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षितजेपीएससी मामले की सीबीआई जांच की मांग, सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडीयुवाओं का भरोसा लौट के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी: ऋतुराज2 अगस्त को रांची में 51 दंपतियों के साथ होगा सामूहिक रुद्राभिषेककैंब्रियन के छात्र दिव्य प्रकाश को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग का ‘हॉल ऑफ फेम’ सम्मानमेहरमा में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का शुभारंभतकनीकी खराबी के कारण रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षितजेपीएससी मामले की सीबीआई जांच की मांग, सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडीयुवाओं का भरोसा लौट के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी: ऋतुराज
Uncategorized

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व पर भाजयुमो का छात्र सम्मेलन आयोजित

July 5, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा, सिद्धांत और त्याग का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया तथा राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श राष्ट्रवाद, अनुशासन और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रपुरुषों के विचारों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

अध्यक्षता करते हुए रोमित नारायण सिंह ने कहा कि 125वां स्मरण पर्व केवल जयंती आयोजन नहीं, बल्कि डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

मौके पर सचिन साहू, अनूप यादव, नीरज कुमार, तरुण दास, अमन कुमार, अमित दुबे, आनंद कुमार, धर्मेंद्र शुक्ला, सनी सिंह, रोहित राज, रूपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

← राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले बाबूलाल मरांडी, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा रामविलास पासवान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भारत रत्न देने की मांग दोहराई →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।