डोरंडा में नशा मुक्ति अभियान का समापन समारोह आयोजित

रांची: डोरंडा में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के समापन समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए “नशा मुक्त झारखंड, स्वस्थ झारखंड” का संदेश दिया।

इस अवसर पर कहा गया कि नशा समाज, परिवार और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है, जिससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्ति का यह अभियान स्वस्थ, जागरूक और सशक्त झारखंड के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *