BREAKING NEWS
करम पर्व झारखंडी अस्मिता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की पहचान : सुदेशगोमिया महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियानडॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोकपैसों की कमी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 25 बच्चे हृदय सर्जरी के लिए कोच्चि रवानासीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता की शपथ, जागरूकता रथ को मिली हरी झंडीकरम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का संदेश : शिल्पी नेहा तिर्कीकरम पर्व झारखंडी अस्मिता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की पहचान : सुदेशगोमिया महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियानडॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोकपैसों की कमी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 25 बच्चे हृदय सर्जरी के लिए कोच्चि रवानासीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता की शपथ, जागरूकता रथ को मिली हरी झंडीकरम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का संदेश : शिल्पी नेहा तिर्की
Uncategorized

तेनुघाट डैम के आठ रेडियल गेट खुले, जलस्तर 850 फीट के पार

September 1, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

तेनुघाट (बोकारो) : लगातार हो रही बारिश के बीच तेनुघाट बांध प्रमंडल ने मंगलवार को जलाशय के जलस्तर और जल संचयन की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार डैम का जलस्तर फिलहाल घटने की प्रवृत्ति में है। 1 सितंबर की सुबह छह बजे जलाशय का जलस्तर 850.35 फीट (259.19 मीटर) दर्ज किया गया।


पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में 139.20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान जलाशय में कुल जल संचयन 42,350 हेक्टेयर मीटर, जबकि जीवित जल संचयन 26,145 हेक्टेयर मीटर दर्ज किया गया।
29,100 क्यूसेक पानी का इनफ्लो
मंगलवार सुबह छह बजे तेनुघाट डैम में 29,100 क्यूसेक पानी का इनफ्लो दर्ज किया गया। वहीं, 824.02 क्यूसेक पानी का आउटफ्लो रहा। जलस्तर में कमी की प्रवृत्ति के बावजूद डैम के गेट खुले रखे गए हैं।
आठ रेडियल और एक अंडर स्लूज गेट खुले
प्रशासन के अनुसार तेनुघाट डैम के आठ रेडियल गेट और एक अंडर स्लूज गेट खुले रहेंगे। इस संबंध में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक सूचना भेज दी गई है।
तेनुघाट बांध प्रमंडल ने सिंचाई विभाग, बोकारो एवं धनबाद के जिला प्रशासन, दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, बेरमो अनुमंडल प्रशासन तथा डैम से जुड़े कर्मचारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया है। लगातार बारिश को देखते हुए विभाग डैम के जलस्तर के साथ-साथ पानी के इनफ्लो और आउटफ्लो पर लगातार नजर रख रहा है।

← एनएच-23 पर ट्रक-बाइक की जोरदार टक्कर, वनकर्मी की मौत आईएम‌ए के राष्ट्रीय नेतृत्व में झारखंड का गौरव, डॉ. भारती कश्यप निर्विरोध निर्वाचित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।