BREAKING NEWS
प्लेसमेंट में फिर लहराया GGSESTC का परचम, MBA छात्रों को मिला आकर्षक ऑफरवन्य जीवों की सुरक्षा के लिए खुले कुओं की सूची तैयार करें : विष्णु चरण महतोस्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारी को लेकर तेनुघाट में समीक्षा बैठक आयोजिततेनुघाट बांध विस्थापितों ने पुनर्वास भूमि की रसीद निर्गत करने की उठाई मांगकथारा वाशरी में स्क्रैप तस्करी का खुलासा, ग्रामीणों ने पकड़े तीन ट्रकएसआईआर-2026: समय से पहले डिजिटाइजेशन पूरा, डीसी ने टीम को सराहाप्लेसमेंट में फिर लहराया GGSESTC का परचम, MBA छात्रों को मिला आकर्षक ऑफरवन्य जीवों की सुरक्षा के लिए खुले कुओं की सूची तैयार करें : विष्णु चरण महतोस्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारी को लेकर तेनुघाट में समीक्षा बैठक आयोजिततेनुघाट बांध विस्थापितों ने पुनर्वास भूमि की रसीद निर्गत करने की उठाई मांगकथारा वाशरी में स्क्रैप तस्करी का खुलासा, ग्रामीणों ने पकड़े तीन ट्रकएसआईआर-2026: समय से पहले डिजिटाइजेशन पूरा, डीसी ने टीम को सराहा
Uncategorized

तेनुघाट बांध विस्थापितों ने पुनर्वास भूमि की रसीद निर्गत करने की उठाई मांग

July 28, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

तेनुघाट (ख़बर आजतक) : तेनुघाट बांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा, मिर्जापुर ने बोकारो के उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार से पुनर्वास भूमि की रसीद निर्गत करने की मांग की है। मोर्चा ने तेनुघाट बांध परियोजना से विस्थापित 448 परिवारों को उनकी आवंटित जमीन पर विधिवत रसीद जारी करने की अनुमति देने का आग्रह किया।

मोर्चा द्वारा 27 जुलाई 2026 को दिए गए पत्र में बताया गया कि तेनुघाट बांध का निर्माण वर्ष 1965 में शुरू होकर 1972 में पूरा हुआ था। इस परियोजना के लिए बोकारो जिले के पेटरवार, गोमिया तथा रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड की कुल 17,434 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी, जिससे 2162 परिवार विस्थापित हुए। इनमें से 448 परिवारों को मिर्जापुर, पथकी, गागा, हारदियामो और चुड़ो सहित पांच पुनर्वास स्थलों पर बसाया गया।

मोर्चा के अध्यक्ष उमाचरण रजवार ने बताया कि वर्ष 1990 में रांची के धुर्वा स्थित पुनर्वास कार्यालय से विस्थापितों को पुनर्वास पर्चा तो मिल गया था, लेकिन आज तक उन जमीनों की रसीद निर्गत नहीं की गई है, जिससे विस्थापित परिवार कानूनी अधिकार से वंचित हैं।

उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2026 को वन विभाग द्वारा मिर्जापुर के काली मंदिर में आयोजित बैठक में डीएफओ, रेंजर, वनरक्षी और विस्थापित ग्रामीणों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 448 विस्थापित परिवारों की रसीद निर्गत करने की अनुमति दी जाए।

मोर्चा के अध्यक्ष उमाचरण रजवार और सचिव रविशंकर कुमार ने उपायुक्त से मांग की है कि पुनर्वास पर्चा की रसीद निर्गत कराने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि विस्थापित परिवारों को अपनी जमीन पर कानूनी अधिकार मिल सके। मौके पर दर्जनों विस्थापित परिवार मौजूद थे।

← कथारा वाशरी में स्क्रैप तस्करी का खुलासा, ग्रामीणों ने पकड़े तीन ट्रक स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारी को लेकर तेनुघाट में समीक्षा बैठक आयोजित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।