
बोकारो: धनतेरस और दीपावली के अवसर पर सेक्टर-4 स्थित स्वर्णालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज में रविवार से ‘स्वर्ण दीपोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह उत्सव 15 नवंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें ग्राहकों को सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे।
उत्सव के तहत प्लेन गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज मात्र 4.99 प्रतिशत से शुरू है। वहीं, 2 लाख रुपये से अधिक की डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर गोल्ड रेट में 2,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट मिलेगी। डायमंड ज्वेलरी की वैल्यू और मेकिंग चार्ज पर भी 25-25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। चांदी के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत की छूट है। यहां MMTC के गोल्ड और सिल्वर कॉइन्स भी उपलब्ध हैं।
प्रतिष्ठान के संचालक संजय रस्तोगी और शिखर रस्तोगी ने बताया कि ग्राहकों के लिए लाइटवेट, डेली वियर, ब्राइडल और वेडिंग कलेक्शन के आकर्षक डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं। आगामी शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए ग्राहक प्री-बुकिंग के जरिए अपनी पसंद का गोल्ड रेट भी बुक कर सकते हैं।
वर्ष 1990 से ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर रहा स्वर्णालिका ज्वेलर्स शुद्धता, गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन के लिए जाना जाता है। प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों को 15 नवंबर तक स्वर्ण दीपोत्सव में खरीदारी का आमंत्रण दिया गया है।



