निरसा

धनबाद : मध्य विद्यालय एगारकुण्ड के छात्र छात्राओं का नेत्र जांच शिविर का आयोजन

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

एगारकुण्ड(खबर आज तक):-लायंस क्लब रघुनाथ खड़किया मेमोरियल हॉस्पिटल चिरकुंडा के सौजन्य से मध्य विद्यालय एगारकुण्ड के छात्र छात्राओं का नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया ! शिविर का उद्घाटन स्थानीय मुखिया अजय कुमार राम ने किया ! अजय कुमार राम ने कहा कि नेत्र अनमोल रत्न है अस्पताल के सौजन्य द्वारा नेत्र जांच किया जाना सराहनीय कार्य है जिन बच्चों के नेत्र में दृष्टि से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारियां होगी उसे निःशुल्क दवाइयां एवम उपचार अस्पताल के द्वारा किया जायेगा ! इस अवसर पर करीब 300 बच्चों का नेत्र जांच किया गया ! कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार झा,विधान मंडल, प्रमोद राव, पंपी खान,मारुति बाउरी,चंदना बाउरी,दुलाली बाउरी, अर्पणा बाउरी, गौतम राम आदिलोग उपस्थित थे !

Related posts

बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रमके तहत धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा जोगरात पहुंचे

admin

शताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा द्वारा इसीएल महाप्रबंधक कार्यालय समीप खोला गया प्याऊ

admin

झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) एवं बीसीसीएल पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

admin

Leave a Comment