Uncategorized

धनबाद में प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे सत्र में तारा देवी शामिल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत धनबाद ग्रामीण जिला में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी शामिल हुईं।
इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व कोडरमा सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, पवन साहू एवं रविंद्र राय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, राष्ट्रसेवा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांतों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया।


सत्र में जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार, पूर्व मंत्री व निरसा की पूर्व विधायक श्रीमती अर्पणा सेन गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह, डॉ. निशि महतो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण को संगठन सुदृढ़ करने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *