धनबाद में भाजयुमो छात्र सम्मेलन, मुखर्जी के विचारों पर युवाओं को प्रेरणा मिली

धनबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण-पर्व पर उत्सव मैरिज हॉल में छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने की, जबकि संचालन तमाल राय ने किया। दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और अतिथियों को पौधे भेंट किए गए।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरंची नारायण ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा और अखंड भारत के लिए योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके विचार अपनाने का आह्वान किया। सांसद ढुलू महतो ने “एक देश, एक विधान” के आंदोलन का उल्लेख करते हुए उनके संघर्ष को प्रेरणादायक बताया।

विधायक राज सिन्हा ने उनके जीवन को त्याग और समर्पण का प्रतीक बताया, वहीं पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर उनके बलिदान को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में कई भाजपा और भाजयुमो पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *