Uncategorized

नई फिल्म नीति में भोजपुरी समेत सभी भाषाओं को शामिल करने की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड के कला, संस्कृति, युवा कार्य एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर नई फिल्म नीति में भोजपुरी समेत सभी क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं को शामिल करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने सभी भाषाओं की फिल्मों को प्रोत्साहन और सब्सिडी देने तथा शूटिंग के लिए स्पष्ट नीति बनाने का आग्रह किया। मंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कलाकारों और फिल्म उद्योग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सुझावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *